Blood Donation Camp During Covid-19 lockdown 12.05.2020


    bdcdcl20images/events/2020/bdcdcl20/FB_IMG_1641667446926.webp
  • images/events/2020/bdcdcl20/FB_IMG_1641667455778.webp
  • images/events/2020/bdcdcl20/FB_IMG_1641667459175.webp
  • images/events/2020/bdcdcl20/FB_IMG_1641667635751.webp

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में रक्त की निरंतर कमी को पूर्ण करने के लिए लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा द्वारा एक पहल एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में संस्थाओं के द्वारा रक्त लोकहितम ब्लड बैंक को दिया गया। यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना था। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किये गए। लोकहितम ब्लड बैंक के निर्देशक श्री अखिलेश अग्रवाल ने इस महामारी के समय रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए सभी रक्तदाताओं को प्रेरित किया। लोकहितम ब्लड बैंक के संयोजक रोहित अग्रवाल ने रक्तदान शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved